*"स्तम्भ - 168"*
*दूरदर्शन (राष्ट्रीय प्रसारक)* 📺
टेलीविजन इंडिया के नाम से सितंबर 1959 में शुरू किया गया राष्ट्रीय प्रणाल (चैनल) दूरदर्शन भारत सरकार का आधिकारिक टेलीविजन चैनल है
दूरदर्शन को उसका वर्तमान नाम वर्ष 1975 में दिया गया था और शुरुवाती दिनों में राजधानी दिल्ली में केवल 18 स्थानों पर ही इसे प्रसारित किया गया था
आने वाले वर्षों में दूरदर्शन ने राजधानी से इतर देश के अन्य महानगरों में अपना प्रसार किया और 80 के दशक में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों के समय दूरदर्शन सामान्य घरों तक जा पहुंचा
उसके बाद तो अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों के साथ दूरदर्शन पर दिखाए गए रामायण एवं महाभारत ने लोकप्रियता के सभी स्थापित कीर्तिमानों को ही तोड़ दिया
नवीनतम आंकड़ो के अनुसार बदलते परिदृश्य में भी पांच राष्ट्रीय चैनलों, 11 क्षेत्रीय उपग्रह चैनलों समेत दूरदर्शन के सभी चैनलों को देखने वाले दर्शकों की संख्या 6 बिलियन से भी अधिक दर्ज की गई
*मेरी संस्कृति.... मेरा देश....मेरा अभिमान*🇮🇳
Comments
Post a Comment